Asus 6z Price and Specifications everything you need to know | Asus ZenFhone 6
Asus 6Z यानी ZenFone 6 की भारत में आज लॉन्चिंग है। आज इस स्मार्टफोन को नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें फ्लिप कैमरा दिया गया है जिससे इसके रियर कैमरे को ही सेल्फी कैमरे के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही इसमें फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर भी दिया गया है।
ASUS 6Z : स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन में फ्लिप कैमरा दिया गया है जो कि 48 मेगापिक्सल का है और इसमें डुअल एलईडी फ्लैश है। वहीं, सेकंडरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें फास्ट चार्जिंग के लिए क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है।
अगर बात करें Asus Zenfone 6 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.46 इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा डिसप्ले टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग की गई है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।
Asus 6z में 6.4-इंच IPS LCD दिया है जो FHD+ रेज्यूलेशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, बैजल लैस डिजाइन और गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 855 SoC से लैस किया है, जिसे Asus, तीन रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज और तीसरा हाई एंड वेरिएंट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।


0 Reviews:
Post Your Review