Nubia Red Magic 3 Price and Specifications everything you need to know | Nubia Red Magic 3 Review in Hindi
Nubia ने भारत में अपने गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3 को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को अप्रैल के महीने में चीन में लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए सेन्ट्रीफ्यूगल फैन मौजूद है। इसकी खास बात ये भी है कि इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।
Nubia Red Magic 3 : स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Nubia Red Magic 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.65 इंच फुल एचडी प्लस HDR AMOLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें क्वालकोम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है, जो Nubia’s software additions है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में के रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 30W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 10 मिनट चार्ज करके एक घंटे तक गेम खेल सकते हैं।
Price & Storage
Nubia Red Magic 3 को भारत में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। स्मार्टफोन को सेल के लिए 27 जून को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसका 8 जीबी रैम वेरिएंट रेड-ब्लैक कलर में आता है और 12 जीबी रैम वेरिएंट कैमो फिनिश कलर वाला है।



0 Reviews:
Post Your Review